फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवर नदी में डूबे किशोर का शव हुआ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहां/सरायमीर। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़हरियागांव के पास कुंवर नदी में बृहस्पतिवार को एक किशोर नहाते समय डूब गया था। अथक प्रयास के बाद भी उसका शव बरामद नहीं हुआ था। शुक्रवार की सुबह जौनपुर से आए गोताखोरो ने किशोर का शव नदी से बरामद किया। शव नदी से बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बड़हरिया गांव निवासी अदनान (16) पुत्र रियाज अहमद बृहस्पतिवार को दिन में दोस्तों के साथ नहाने के लिए गांव के पास से गुजरे कुंवर नदी पर गया हुआ था। नहाने के दौरान वह गहराई की तरफ चला गया और डूब गया। सूचना पर निजामाबाद थाना पुलिस भी पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को भी बुलाया गया। अंधेरा होने तक गोताखोरों व ग्रामीणों ने अदनान की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह जौनपुर से आए गोताखोरों को शव की तलाश में लगाया गया। साढ़े दस बजे के लगभग गोताखारों ने नदी की तलहटी में डूबे किशोर का शव बाहर निकाला। शव बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें