फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोरों ने उड़ाया नकदी व जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेलगाम हुए चोरों ने बुधवार की रात एक मकान व एक दूकान का ताला चटका कर लाखों का माल पार कर दिया। सिधारी थाना क्षेत्र के खेमऊपुर गांव निवासी एक मकान से चोरों ने नकदी व जेवरात उड़ाए तो वहीं मेहनाजपुर में एक दूकान का ताला चटका कर हजारों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के खेमऊपुर गांव निवासी चंद्रजीत यादव बुधवार की रात परिजनों के साथ घर में ही सो रहे थे। इसी दौरान छत पर चढ़ कर चोर सीढ़ी से नीचे उतर आए। इसके बाद चोरों ने एक कमरे में रखे बाक्स को तोड़ कर 20 हजार नकदी के साथ लाखों के जेवरात उड़ा दिए। सुबह होने पर पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी हुई। चंद्रजीत ने पुलिस को घटना की सूचना देने के साथ ही बेलनाडीह के पास बाग में डेरा डालकर रह रहे बंजारों पर चोरी की आशंका जतायी। इस पर पुलिस दो बंजारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया है। इसी क्रम में मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के लालमऊ गांव निवासी शुभम बरनवाल की दुकान का चोरों ने बुधवार की रात ताला तोड़ कर हजारों का माल व इलेक्ट्रानिक कांटा पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने घटना के बाबत थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें