आजमगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। भाजयुमो कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा साधु-संतों पर की गई टिप्पणी से खफा थे।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिबंश मिश्रा ने अखिलेश यादव पर सनातन धर्म और साधु-संतों का अपमान करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए अपने ही धर्म के संतों का अपमान कर रहे हैं, जिससे सनातन धर्म के अनुयायियों में भारी आक्रोश है। साधु-संतों का एकमात्र उद्देश्य देश और विश्व का कल्याण है और उनका अपमान करना सरासर गलत है। उन्होंने अखिलेश यादव की नागरिकता रद्द करने की मांग की। सभी सनातन धर्म अनुयायियों से देशभर में पुतला दहन कर विरोध प्रकट करने की अपील की।
इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल राय, भाजपा जिला महामंत्री मिथिलेश चौरसिया, बृजेश चौरसिया, सुशील जायसवाल, गौरव राय आदि उपस्थित थे।