आजमगढ़। भाजपा लालगंज के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के शाखा प्रतिनिधियों का स्वागत जिला कार्यालय पर हुआ। इसमें शाखा फूलपुर से निर्वाचित हनुमंत सिंह, फरिहा से निर्वाचित बासदेव यादव, लालगंज से निर्वाचित रमाकान्त राय, बूढ़नपुर से निर्वाचित कंत विजय सिंह का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने बधाई देते हुए बताया कि आने वाले समय में गांव में बिना स्वयं सहायता समूह के गठन के किसी कार्य में सफलता नहीं मिलेगी। यही केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के आत्मनिर्भर योजना एवं वोकल फॉर लोकल के सिद्धांत को चरितार्थ करेगा। जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने किया। डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, ओमप्रकाश सिंह, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, फूलचंद भारती, योगेंद्र राय, नागेंद्र सिंह, डॉ. शैलेन्द्र यादव, सुनील सिंह डब्बू, दिलीप सिंह बघेल, संतोष गौड़, अजय कुमार यादव आदि थे।