फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा : बूथ अध्यक्ष के भाई का हत्यारोपी बना जिलामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी सवालों के घेरे में आ गई है। वर्तमान बूथ अध्यक्ष नागेंद्र दुबे के भाई ओमकार दुबे की हत्या में नामजद लालचंद यादव को जिलामंत्री बनाया गया है। ओमकार दुबे की हत्या मार्च 2020 में हुई थी।
विज्ञापन

आजमगढ़ की जिला कार्यकारिणी और जिला कार्य समिति सूची बृहस्पतिवार को जारी की गई। इसमें 31 पदाधिकारियों को जगह दी गई है। इसमें लालचंद यादव का नाम भी है। इस पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष नागेंद्र दुबे ने सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि भाजपा कानून व्यवस्था और अनुशासन की बात करती है। हत्या के आरोपों से घिरे लालचंद यादव को जिलामंत्री बनाना दुखद है। उन्होंने मामले में शीर्ष नेतृत्व से हस्तक्षेप की मांग की और कहा कि लालचंद को पद से हटाया जाए और उचित कार्रवाई की जाए।
ये था मामला-नागेंद्र दुबे ने बताया कि महराजगंज थाना क्षेत्र के गोंदापुर गांव में प्रधानी चुनाव का सच्चिदानंद मिश्र से विवाद था। 4 मार्च 2020 की दोपहर भाई ओमकार दुबे के साथ हरेंद्र के घर से दलित बस्ती को जाने वाले मार्ग का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच सच्चिदानंद मिश्र, रणविजय यादव, सत्येंद्र, बृजेश उर्फ मुलायम, राहुल, अवधेश, राजेश, राजधारी, दसई, रामचरन, परविन्द्र, सूरज, लालचंद यादव ने हमला बोल दिया और ओमकार दुबे को लोहे की राॅड से पीटा। भाई को गम्भीर हालत में अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में लालचंद यादव भी नामजद है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। आरोप तो लगते रहते हैं। हत्या के मामले में कोई दोष सिद्ध नहीं हुआ है। जिलामंत्री पर हत्या का आरोप ही है। - ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें