फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सरायरानी रेलवे स्टेशन को सिटी स्टेशन बनाने की मांग तेज, धरने पर बैठे लोग

विज्ञापन
सरायरानी रेलवे स्टेशन को सिटी स्टेशन बनाने की मांग को लेकर स्टेशन पर धरने पर बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़-शाहगंज रेलखंड पर स्थित सरायरानी रेलवे स्टेशन को सिटी स्टेशन का दर्जा देने और प्रमुख मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने एक बार फिर आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परिसर में अमरजीत यादव और अजय सैनी के नेतृत्व में लोगों ने धरना दिया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात करने तथा मांगों के समर्थन में आगे की रणनीति तैयार की गई।
अमरजीत यादव ने कहा कि सरायरानी रेलवे स्टेशन कभी क्षेत्र का महत्वपूर्ण स्टेशन था, लेकिन करीब एक दशक पहले इसे हॉल्ट स्टेशन में परिवर्तित कर दिए जाने से यहां ट्रेनों के ठहराव में लगातार कमी आई है।
विज्ञापन

इसका सीधा असर प्रतिदिन यात्रा करने वाले छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम यात्रियों पर पड़ रहा है। धरने में शामिल लोगों ने कहा कि इसे सिटी स्टेशन का दर्जा मिलने और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।
धरने में अमन, मनीष, अनिल कुमार, रामप्रवेश, अखिलेश, शारदा जायसवाल, सुभाष, चंद्रशेखर, आशीष कुमार, बबलू पटवा, सरोज राजा, संतोष, महेश वर्मा, राधेश्याम सोनकर, मनोज बरनवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें