अंबारी। भाजपा माहुल मंडल के अध्यक्ष विमलेश पांडेय ने एक व्यक्ति के खिलाफ फोन से गाली और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा अहरौला थाने में दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि फूलपुर थाना क्षेत्र के तिवरिया कला निवासी भाजपा कार्यकर्ता मिठाई लाल कन्नौजिया से इसी थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी जिशान अहमद ने विदेश भेजने के नाम पर रुपये लिए थे लेकिन विदेश नहीं भेजा।
इसकी शिकायत मिठाई लाल ने भाजपा लालगंज अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलामंत्री दिलशाद कुरैशी से की तो कुरैशी उनके कैंप कार्यालय माहुल पर आए। जिलामंत्री कुरैशी ने जब अपने मोबाइल से जिशान को फोन लगाया तो वह उन्हें अपशब्द कहने लगा क्योंकि, मोबाइल का स्पीकर खुला था। इस दौरान वहां मौजूद मंडल अध्यक्ष विमलेश ने कहा कि जब उन्होंने जिशान को ऐसा करने से मना किया तो उसने उन्हें भी अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि भाजपा नेता द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।