फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ की जमीन पर भाजपा के नेताओं की निगाह : धर्मेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे कानून संशोधन को लेकर सवाल खड़े किए। वहीं महाकुंभ में भगदड़ के दौरान सरकार द्वारा मृतकों का आंकड़ा जारी न करने को लेकर आरोप लगाए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि वक्फ की जो जमीनें है जिसे ऊपर वाले के नाम पर लोग दान करते हैं उस पर भाजपा के नेताओं की निगाह है। कानून को संशोधित कर अधिकारियों का प्रयोग कर और कुछ गैर जरूरी लोगों को वक्फ कमेटी डालकर जमीनों पर कब्जा करना चाहते हैं। महाकुंभ में कितने लोग मरे, इसका स्पष्ट आंकड़ा कोई नहीं दे पा रहा है। जब महाकुंभ में स्नान करने वाले की गिनती हो सकती है तो मरने वालों की गिनती क्यों नहीं। सरकार लापता लोगों की गिनती नहीं कर पा रही है। आजादी भारत में लोगों का इतना अपमान कभी नहीं हुआ। जब रोजी रोटी की तलाश में गए लोग बेड़ियों में जकड़े हुए वापस भेजे जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री अमेरिका में दोस्ती निभा रहे हैं। उपचुनाव में हार पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इन लोगों ने वोटों की डकैती की है। चुनाव आयोग से 500 लिखित शिकायतें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें