आजमगढ़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के मद्देनजर मुख्य सचिव ने परीक्षा केंद्रों, जिला व मुख्यालय स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम में 12 मार्च तक 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। इस बाबत उन्होंने ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव व उत्तर प्रदेश कॉरपोरेशन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है।
जिले में परीक्षा के लिए 282 केंद्र बनाए गए हैं। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 1.77 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 85,852 छात्र-छात्रा व इंटरमीडिएट के 91083 छात्र-छात्रा शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी के जरिये ऑनलाइन करना है। बोर्ड की ओर सभी परीक्षा केंद्रों पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए विभाग को पत्र जारी किया गया है। सीएमओ को भी पत्र जारी कर परीक्षा केंद्र के आसपास प्राथमिक उपचार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है जिससे परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी अथवा ड्यूटी में लगे किसी शिक्षक की तबीयत बिगड़े तो उन्हें त्वरित उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
डीआईओएस उपेंद्र कुमार बोर्ड के निर्देश क्रम में 24 घंटे बिजली आपूर्ति परीक्षा केंद्र को उपलब्ध कराने व सीएमओ को उपचार प्रबंधन के लिए पत्र जारी किया गया है।