फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भाजपा नेता ने पुलिस पर उठाए सवाल, सीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
कंधरापुर पुलिस के ​खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा नेता और ग्रामीण
विज्ञापन
भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्र ने पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

हरिवंश मिश्र ने कहा कि कंधरापुर पुलिसकर्मियों की मनमानी से जनता में असंतोष है। पुलिस के रवैये से योगी सरकार की साख को नुकसान हो रहा है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बिना जांच के एफआईआर दर्ज की जा रही हैं।
पीड़ितों की शिकायतों पर कार्रवाई के बजाय धनउगाही हो रही है। उन्होंने 17 अगस्त की चोरी, मड़या गांव में मारपीट और मंदुरी बाजार में हमले जैसे कई मामलों का उल्लेख किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से कंधरापुर थाने के मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने निर्दोषों को राहत और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें