इसके बाद वह बड़ी माला में क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ फोटो खिंचाने के लिए आगे बढ़ गए। उनको इस प्रकार करते देख वहां मौजूद हर कोई हक्का बक्का रह गया। खुद भाजपा जिला उपाध्यक्ष को भी समझ में नहीं आया कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं।
बड़ा और लंबा कार्यक्रम था। लाटघाट से जिला मुख्यालय पहुंचते-पहुंचते व्यवस्था संभालने-संभालने में शायद वह पद की गरिमा भूल गए। आपने मीडिया कर्मियों को बुला रखा है और हजारों लोगों को बुलाकर रखा है। यदि उनके सामने ऐसा कर रहे हैं तो कार्यालय में क्या करते होंगे। उन्होंने जो कुछ किया है इसका जवाब तो देना ही चाहिए। - सिद्धार्थ राम सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष।
कहीं धक्का मुक्की नहीं हुई है। कार्यक्रम में मर्यादा और अनुशासन का ध्यान सभी को रखना पड़ता है। चाहे कार्यकर्ता हो या फिर पदाधिकारी उसे अनुशासन में रहना चाहिए। कार्यक्रम के अनुसार उसे चलना चाहिए। अगर कोई जिलाध्यक्ष है तो अपने पदाधिकारियों को अनुशासन में रहने के लिए कहेगा ही। - ध्रुव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष