फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अन्नपूर्णा भवन निर्माण को लेकर भाजपाई और प्रधान आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। विकास खंड पवई के ग्राम पंचायत गुमकोठी में अन्नपूर्णा भवन के निर्माण को लेकर विवाद प्रधान दिनेश यादव और भाजपा नेताओं के बीच तनातनी रविवार को खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन

प्रधान ने ग्रामसभा इमामगढ़ की भूमि पर अन्नपूर्णा भवन निर्माण का प्रस्ताव पास कर खंड विकास अधिकारी पवई के माध्यम से नामांतरण की प्रक्रिया उपजिलाधिकारी फूलपुर को भेजी थी। नामांतरण प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही शुक्रवार को प्रधान ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया। निर्माण शुरू होते ही कोटेदार फूलचंद पांडेय और भाजपा मंडल अध्यक्ष विमलेश पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए पुलिस की मदद से काम रुकवा दिया। भाजपाइयों का आरोप है कि ग्राम प्रधान राजनीतिक विद्वेषवश अन्नपूर्णा भवन को आबादी से दूर, असुरक्षित और निर्जन स्थल पर बनवाना चाह रहे हैं, जबकि ग्राम गुमकोठी में आबादी के बीच कई खाली सरकारी भूमि उपलब्ध है। तनातनी बढ़ते देख उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार के निर्देश पर नायब तहसीलदार अनुराग यादव, चौकी प्रभारी माहुल सुधीर सिंह, राजस्व टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार ने बताया कि जांच हो रही है, जल्द ही राजस्व टीम फिर से निरीक्षण कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा।
00
ट्रक से किया रास्ते का निरीक्षण
पवई। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर के निर्देश पर जिलामंत्री दिलीप सिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष विमलेश पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अमित गौतम और बूथ अध्यक्ष हरिओम पांडेय रविवार को गुमकोठी पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के बगल स्थित ग्रामसभा की खाली भूमि तक ट्रक ले जाकर रास्ते का निरीक्षण किया। भाजपाइयों का कहना है कि यह साबित हो गया है कि उक्त स्थान तक बड़े वाहन आसानी से पहुंच सकते हैं, जबकि प्रधान का दावा था कि वहां तक कोई बड़ा वाहन नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें