फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पर संसद में उन्नाव कांड न उठने देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अति पिछड़ा एवं अति दलित महासंघ की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यमुखी गोंड ने कहा कि उन्नाव के रेप कांड को भाजपा के लोगों ने संसद और विधान सभा में उठने ही नहीं दिया। ऐसा नहीं की संसद में महिला सांसद नहीं थीं। वह भी कोई जरूरी नहीं समझी। इस सरकार में अपहरण, हत्या, बालात्कार आम बात हो गई है। जंगल राज कायम होता चला जा रहा है। जो पिछली सरकार का रिकार्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस सरकार में अति पिछड़ों, अति दलितों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष यशवंज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा पर अपना फंडा अपना कर विद्यालयों को बंद कराती चली जा रही है। वह सरासर गलत किया जा रहा है। एक तरफ सरकारी विद्यालयों को सरकार पचास हजार वेतन देती है और शिक्षा नगण्य होने के बाद भी उनके साथ नरमी बरतते हुए उन्हें मंडल से बाहर नहीं भेजा जा रहा है। अगर इन शिक्षकों को मंडल से बाहर भेजने का काम किया जाय तो शिक्षा में सुधार आ सकता है। बैठक में शत्रुघ्न चौहान, बृजभूषण गोंड, डॉ. ओम प्रकाश चौहान, निशा, सविता, फूलमती, पुष्पा, इंदु शर्मा, धर्मेद्र राजभर बीडीसी, सरिता, रेशमा, जोखन दास, चंद्रिका प्रसाद, सूरज विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला सचिव प्रभाकर गोंड ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें