अमिलो(अाजमगढ़)। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में बकरीद पर्व पर कुर्बानी नहीं होती है। हाईकोर्ट ने इस गांव में कुर्बानी पर रोक लगाई है। सोमवार को बकरीद का त्यौहार है। इसके पूर्व ही लोहरा गांव केा पुलिस व प्रशासनिक अमले ने छावनी में तब्दील कर दिया और घर-घर प्रतिबंधित मवेशी की तलाशी की गई।
एसडीएम सदर प्रशांत नायक व सीओ सदर मो. अकमल के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस व प्रशासन से जुड़े लोगों ने गांव में डेरा डाल दिया है। टीम घर-घर तलाशी ले रही है। गांव में जो भी प्रतिबंधित मवेशी मिले उन्हें पड़ोस के गांव के बनाये गये बाड़े में भेज दिया गया। वहीं घर के अंदर तक महिला आरक्षियों की टीम ने घुस कर इस बात की पुष्टि किया कि घर में कोई ऐसा जानवर नहीं है जिसकी कुर्बानी दी जा सके। वर्षों पूर्व लोहरा गावं में कुर्बानी को लेकर विवाद हो गया था। तब से ही इस गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर कुर्बानी पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इस प्रतिबंध का अनुपालन हर वर्ष पुलिस व प्रशासनिक अमला करता चला आ रहा है। एसडीएम व सीओ ने गांव में ही डेरा डाले हुए है और लगातार ग्रामीणों को कुर्बानी किसी भी कीमत पर न करने को लेकर चेतावनी दे रहा है। सारे पालतू जानवर भी पड़ोसी गांव में भेज दिये गए हैं। गांव में एसडीएम व सीओ के साथ ही एक प्लाटून पीएसी, 25 महिला आरक्षी के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।