फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनवासी समाज के मेधावी बच्चों की बिरसा मुंडा फाउंडेशन करेगा मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। विकास खंड के सरायमोहन गांव में वनवासी समाज के लोगों की बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें पहुंचे पूर्व डीएम एनपी सिंह ने वनवासी समाज को शिक्षित होकर देश की मुख्यधारा में आने की बात कही। साथ ही उन्होंने बिरसा मुंडा फाउंडेशन से समाज के मेधावी बच्चों की सहायता करने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं रुक गयी हैं। जल्द ही सरकार द्वारा धन जारी होगा। प्राथमिकता से जो हक वनवासी समाज का है उसको दिलाना पहली प्राथमिकता है और रहेगी। वनवासी समाज के बच्चे पढ़ लिख कर शिक्षित बनें। शासन प्रशासन द्वारा एक से लेकर 12 कक्षा तक निशुल्क मिल रही शिक्षा को आगे पढ़ने के लिये बच्चों को धन का भाव न हो इस लिये वीर बिरसा मुन्डा फाउंडेसन का गठन किया जाएगा। जिसमें लोग धन देकर सहयोग कर सकते हैं मेधावी बच्चो को फाउंडेशन से आर्थिक मदद की जाएगी। वनवासी समाज के बच्चे डीएम व एसपी बनकर निकलें यही मंशा हमारी है। जिससे वनवासी समाज के लोग जागरूक होकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ें। वनवासी समाज के हक के लिए तहसील मुख्यालय पर जाकर निवेदन करूंगा काम नहीं हुआ तो अनशन कर हक की लड़ाई लडूंगा। इस मौके एसडीएम मार्टीनगंज वागीश शुक्ला, एसडीएम लालगंज पंकज श्रीवास्तव, बीडीओ आजम अली, संतोष गुप्ता, निगम गुप्ता, बाबू राम पाल, रवि रंजन, विनोद कुमार, शांतिशरण सिंह, ठेकमा चौकी प्रभारी संजय सिंह, प्रधान राजकुमार सरोज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें