फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : 153 नमूनों की रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पशुपालन विभाग की ओर से पिछले दिनों मुर्गियों आदि के लेकर भेजे नमूनों में 153 की रिपोर्ट फिर निगेटिव आई है। इससे पहले 53 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इससे पशुपालन विभाग की ओर से राहत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

बर्ड फ्लू का प्रकोप फैलने के बाद शासन की ओर से अलर्ट जारी करते हुए कई निर्देश दिए गए थे। निर्देश के तहत पशुपालन विभाग की ओर से विभिन्न पोल्ट्री फार्मों से नमूने लेकर उसे जांच के लिए आईवीआरआई लैब बरेली भेजा गया था। लगभग 10 दिन पहले 53 स्वैब नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब 153 नमूनों की रिपोर्ट फिर निगेटिव आई है। इसमें 53 सीरम और 55-55 नेजल और स्वैब के नमूने थे। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पशुपालन महकमा राहत महसूस कर रहा है।
सीवीओ डॉ. वीके सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार अब भी सतर्कता बरती जा रही है। नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। अभी तक जनपद में इस बीमारी का कोई असर नहीं दिख रहा है। एहतियात बरतने की अभी भी आवश्यकता है। बर्ड फ्लू को एवियन इंफ्लूएंजा कहा जाता है। यह पक्षियों में होने वाला विषाणु जनित संक्रामक रोग है। सामान्यत: यह पक्षियों को ही संक्रमित करता है। विपरीत परिस्थितियों में स्पीसीज बैरियर को क्रास कर यह मनुष्य को भी संक्रमित कर सकता है। यह पक्षी के शरीर में प्रवेश करने के कुछ घंटों से लेकर तीन दिन तक संक्रमण शुरू करता है। यह अवधि विषाणु की प्रकृति, मात्रा, प्रवेश का मार्ग तथा पक्षी के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें