फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कस्बे में बुधवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार गुलाब कुमार (32) को टक्कर मार दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुबारकपुर के अमरौल देह गांव निवासी गुलाब अपनी बुआ की बेटी की शादी में सिवान गया था। बुधवार सुबह वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी जीयनपुर बाजार में हादसा हुआ। गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। वह रोजी-रोटी के लिए बाहर काम करता था और दो माह पहले घर लौटा था।कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें