लाटघाट। यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पंचायती राज चुनाव समय पर होंगे। विपक्ष का काम केवल विरोध करना है, चाहे आप कितना भी सही क्यों न हों। कैबिनेट मंत्री बुधवार को क्षेत्र के करमैनी में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
उन्होंने अयोध्या मंदिर निर्माण, आयुष्मान कार्ड और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का विरोध करने के लिए विपक्ष की आलोचना की। भारतीय सेना की वीरता का जिक्र करते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना ने 100 किमी अंदर घुसकर पाकिस्तान के नौ ठिकानों पर बमबारी कर अपनी ताकत दिखाई। पूरे दुनिया ने भारत के ताकत को देखा। हमें भारतीय सेना पर गर्व है। कहा कि सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 4000 से अधिक मरीजों का इलाज हो रहा है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए सरकार कटिबद्ध है। इस मौके पर विपिन सिंह, सोनू सिंह, रिजवान अहमद, राधेश्याम गुड्डू, सुनील सिंह, उमेश सिंह आदि मौजूद थे।