बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा गांव के पास शनिवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर चितरावल गांव निवासी 19 वर्षीय मो. राशिद पुत्र मो. इरशाद शनिवार को किसी काम से बाइक से जिला मुख्यालय आया था। यहां से वह बाइक से ही जीयनपुर कीतरफ जा रहा था। इसी दौरान उकरौड़ा के पास ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीररुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के पांच भाई व एक बहन बताये गए है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।