फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ 15 लाख की लागत से बनने वाली वाशिंगपिट का कार्य अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कई वर्ष पूर्व मुख्यालय स्थित आदर्श रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की धुलाई के लिए वाशिंगपिट बनाया गया था। लेकिन ट्रेन की लंबी बोगियों के आगे वाशिंग पिट छोटी पड़ रही थी। जिससे गाड़ी धुलने में परेशानी हो रही थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने वाशिंगपिट को बढ़ाकर 600 मीटर लंबा बनाने का कार्य शुरू किया। इसके लिए रेलवे ने एक करोड़ 15 लाख रुपये का बजट भी आवंटन किया लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते दो साल पहले शुरू हुई योजना का अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

वर्षों पूर्व स्व. शायर कैफी आजमी ने रेलवे के विकास के लिए संघर्ष किया था। उनके संघर्ष से ही जिले को कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन मिली जो जनपद से बनकर दिल्ली को जाती है। कैफियात की धुलाई करने के लिए विभाग ने 440 मीटर लंबा वाशिंगपिट का निर्माण किया पर कैफियात एक्सप्रेस में 24 बोगी होने के कारण वाशिंगपिट छोटी पड़ रही थी। इससे ट्रेन की धुलाई करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए एक करोड़ 15 लाख रुपये बजट पास किया। इसके बाद वाशिंगपिट को बढ़ाकर 600 मीटर करने का कार्य शुरू हो गया। दो साल से अधिक हो गए, लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हो सका। वहीं जूनियर आइओडब्ल्यू अनिल ने बताया कि वाशिंग पिट का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। अभी सड़क का निर्माण बाकी है। जलभराव होने के कारण अभी कार्य रूका हुआ है। बहुत जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें