फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन से टकरा कर बाइक पलटी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला थाना क्षेत्र के सकटपुर गांव से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन से टकरा कर बाइक डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और मृतक का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर पासीपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अभिषेक सिंह अपने मित्र 28 वर्षीय दीपक मौर्या के साथ बुधवार की देर शाम पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कही जा रहे थे। अभी दोनों अहरौला थाना के सकटपुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में बाइक चला रहे अभिषेक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं पीछे बैठा दीपक मौर्या गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घाय दीपक को तत्काल सीएचसी अहरौला भेजा गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे रात में ही जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और दो बच्चों का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें