फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से टकराई बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के बयासी गांव के पास शनिवार की सुबह बाइक की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीररुप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के चकडीहा गांव निवासी ऋषिराज सरोज (25) पुत्र लालमन शनिवार की सुबह आजमगढ़ जिला मुख्यालय से अपने मित्र राजेश शर्मा (26) पुत्र स्व. हरिकिशन निवासी परमेश्वरपुर थाना हरखुबुुहार जिला गोरखपुर के साथ बाइक से घर लौट रहा था। अभी वे सिधारी थाना अंतर्गत बयासी गांव के पास ही पहुंचे थे कि ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों गंभीररुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद ऋषिराज को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजेश शर्मा का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ऋषिराज का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो भाई व एक बहन बताए गए है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें