फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ हत्याकांड के तीन अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अतरौलिया थाना के भेदौरा गांव में सिद्धार्थ उर्फ गुडलक की हत्या में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने
विज्ञापन

शनिवार को मामले का खुलासा किया। अभी छह और आरोपियों की पुलिस को तलाश है।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि 15मई की रात रायपुर करमैनी भट्ठे के पास आठ की संख्या में युवक पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान भेदौरा गांव निवासी शुभम सिंह वहां से गुजरा। रास्ते में कीचड़ था, बाइक गुजरने से कीचड़ के छींटे पार्टी कर रहे अंकुश यादव व लालू यादव और खाने में पड़े। इसे लेकर शुभम की पार्टी कर रहे युवकों से कहासुनी हो गई। इसके बाद शुभम घर पहुंचा और सिद्धार्थ उर्फ गुडलक को पूरी बात बताई। इसके और गुडलक और शुभम फिर से मौके पर पहुंचे। जहां दोनों पक्षों में जम कर कहासुनी हुई। इसी दौरान अंकुश यादव उर्फ डॉन निवासी मंडोली थाना अतरौलिया ने गुडलक को गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। एसपी ग्रामीण ने बताया कि अंकुश यादव के साथ ही सचिन यादव व शुभम राजभर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी के पास से एक-एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है। अभी माले में छह और लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें