फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सांड़ को बचाने के चक्कर में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के अहरौला-कप्तानगंज मार्ग पर गोपालगंज भेदौरान गांव के सब स्टेशन के पास शनिवार की देर रात सांड़ को बचान के चक्कर में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

अहरौला के नरफोरा गांव निवासी अखिलेश यादव 35 शनिवार की रात दोस्त मानबहादुर यादव 33 की बाइक पर बैठकर बरात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी बीच गोपालगंज भेदौरान गांव के सब स्टेशन के पास ही सामने आए सांड़ को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग घायल मानबहादुर यादव और अखिलेश को जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अखिलेश यादव को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक अखिलेश दो भाइयों में बड़े थे। वह दो पुत्रों के पिता थे। घटना से अखिलेश के परिजन गमगीन हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें