फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के नामदारपुर गांव के पास मंगलवार की देरी रात सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलपांडेय गांव निवासी 26 वर्षीय विनय सोनकर पुत्र स्व. दुबारी सोनकर अपने दो साथियों शहर के अनंतपुरा मुहल्ला निवासी 24 वर्षीय पल्लू यादव पुत्र रामचंद्र यादव व चौक निवासी 23 वर्षीय सचिन के साथ मंगलवार को बाइक से बिलरियागंज दावत में गया था। देर रात दावत के बाद तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाइक विनय चला रहा था। नामदारपुर आजमपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर पीछे बैठे पल्लू यादव व सचिन छिटक कर दूर जा गिरे। बाइक चला रहे विनय की ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा कर मौके पर ही मौत हो गई। पल्लू और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां से परिजनों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। मृतक की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था और एक पुत्री का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें