फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर (आजमगढ़)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे नंबर 227 पर रविवार देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी जिले के देवासरीफ थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी गोलू रावत (24) साथी अंकित सैनी (21) निवासी गांव महुआर, थाना कनेरगंज, जिला गोंडा के साथ बाइक से आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे। रविवार रात 12.30 बजे, जब वे तहबरपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे, तभी उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रात करीब दो बजे गोलू रावत की मौत हो गई। अंकित सैनी का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक गोलू रावत अपने परिवार में दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। इस घटना से उनके परिवार में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें