फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की गई जान

विज्ञापन
फरिहा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से टूटा पोल।
विज्ञापन
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा-सरायमीर मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि 11 हजार वोल्ट की लाइन का खंभा तीन हिस्सों में टूट गया। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि अहरौला थाना क्षेत्र के मक्खापुर निवासी राहुल कुमार और अजय कुमार बृहस्पतिवार की रात में लगभग 11 बजे सरायमीर की ओर से बाइक से आ रहे थे। बाइक फरिहा के पास पोखरे के निकट सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।
टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने राहुल कुमार के मौत की पुष्टि की। जबकि अजय की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें