Azamgarh News : रमाकांत यादव और उनके साथी हत्या, अपमिश्रित देशी शराब बनाने और बेचने जैसे जघन्य अपराध में शामिल थे। एडीजी ने सूचीबद्ध करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने एक बड़ी कार्रवाई में आईआर-42 गैंग को सूचीबद्ध किया है। इस गैंग के सरगना सपा विधायक रमाकांत यादव और उनके 15 साथियों को पुलिस ने चिह्नित किया है। यह गैंग हत्या, अपमिश्रित देशी शराब बनाने और बेचने जैसे जघन्य अपराधों में शामिल था।
विज्ञापन
रमाकांत यादव और उनके साथियों ने जनपद आजमगढ़, जौनपुर और लखनऊ में कई अपराध किए थे। पुलिस ने इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गैंग को आईआर-42 के रूप में सूचीबद्ध किया है। गैंग के सदस्यों में रंगेश यादव, सूर्यभान, पुनित कुमार यादव, रामभोज, अशोक यादव, मोहम्मद फहीम, पंकज यादव, मो. नदीम, मो. कलीम, मो. नईम, मो. सलीम, सहबाज, नसीम नेता, रविकुमार क्षत्रि और जोयन्ता कुमार मित्रा शामिल हैं।