फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

Sat, 01 Aug 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 सावन मास के पहले दिन शनिवार को पूजन-अर्चन के लिए शिवमंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भंवरनाथ स्थित शिवमंदिर में पूरे दिन पूजा पाठ का दौर चला। इस दौरान मंदिर में घंटा-घडिय़ाल की आवाज के साथ ही भक्तों द्वारा लगाए जा रहे हर-हर महादेव के जयकारे से क्षेत्र गूंजता रहा।
विज्ञापन

सावन मास के पहले दिन सुबह से ही मंदिरों की साफ-सफाई कर फूल-मालाओं से सजा दिया गया था। महिलाओं ने व्रत रखा और भोर में ही शिवालयों में पूजन-अर्चन के लिए निकल पड़ी थी। नगर स्थित भंवरनाथ मंदिर पर देर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे। नगर के एलवल त्रिमुहानी, मातबरगंज शंकर तिराहा, बौरहवा बाबा, नरौली, पंचदेव मंदिर, पुरानी कोतवाली, कटरा आदि स्थानों  दर्शन को तांता लगा रहा है। मालटारीः सगड़ी तहसील क्षेत्र के पातालनाथ मंदिर, ब्रह्मौली ध्यानचंद रामगढ़, प्राचीन शिवमंदिर कोइरिया का पोखरा जीयनपुर में भक्तों की काफी भीड़ थी। इस दौरान लोगों ने पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पातालनाथ मंदिर रामगढ़ के पुजारी अमरनाथ गिरि ने बताया कि भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें