फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भारत विकास परिषद ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

विज्ञापन
भारत विकास परिषद के सदस्य नशा मु​क्ति के प्रति लोगों को जागरूक करते। श्रोत-संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आजमगढ़। भारत विकास परिषद शाखा के तत्वावधान में अटलेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को नशा मुक्ति अभियान चलाया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। प्रांतीय गतिविधि सह-संयोजक (संस्कार) सीताराम पांडेय ने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि व्यक्ति के सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक जीवन को प्रभावित करता है।
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष डॉ. देवेश दुबे ने कहा कि नशे की लत मानसिक संतुलन को बिगाड़ने के साथ ही समाज में अपराध और हिंसा को बढ़ावा देती है।
गतिविधि संयोजक (संस्कार) रमाकांत वर्मा ने कहा कि नशा नाश करता है और इसकी गिरफ्त में आने वाला व्यक्ति शारीरिक व आर्थिक रूप से बर्बाद हो जाता है।
डॉ. निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें इस बुरी आदत से स्वयं को बचाना होगा।
विज्ञापन

गोविंद दुबे ने कहा कि नशा समाज और राष्ट्र दोनों के लिए गंभीर खतरा है। कार्यक्रम का संचालन सचिव कौशल कुमार राय ने किया।
अभियान में पवन अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, आनंद प्रसाद श्रीवास्तव, प्रधान सुनील मौर्य, ज्ञानेश्वर, सुनील विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें