फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता लगने से पहले ताबड़तोड़ हुए लोकार्पण-शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में आचार संहिता लगने से पहले बीजेपी के विधायकों ने जिले में विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करके पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए थे। आचार संहिता लगने से पहले जिले में ताबड़तोड़ कई लोकार्पण और शिलान्यास हुए।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य, राष्ट्रीय कार्य समिति के पिछड़ा मोर्चा के सदस्य व पूर्व राज्यमंत्री डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी मांग पर विधानसभा दीदारगंज में सड़कों की सौगात मिली है। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने क्षेत्र में विभिन्न सड़कों का नवनिर्माण व विशेष मरम्मत का कार्य स्वीकृत किया है। उन्होंने बताया कि 10 सड़कों का लोकार्पण किया गया है। वहीं 45 सड़कों का शिलान्यास किया गया। बताया कि लोकार्पण में कुल 9.90 किमी लंबी की दस सड़कें है। जिसमें 161.39 लाख की स्वीकृति लागत है। इसी प्रकार शिलान्यास में 64.20 किमी. लंबी 45 सड़कें हैं, जिसकी 869.01 लाख की स्वीकृति लागत है। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर तहसील क्षेत्र के बसही गांव में खेलों इंडिया योजना के अंतर्गत स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र फूलपुर-पवई के भाजपा विधायक अरुण कांत यादव ने स्टेडियम का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि स्टेडियम निर्माण की सारी प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके लिए शासन से बजट भी रिलीज किया गया है। बताया कि बसही में बनने वाले स्टेडियम पर कुल 1123.27 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। स्टेडियम के निर्माण के बाद क्षेत्रीय युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के मौका मिलेगा। वहीं शनिवार को जिला पंचायत सदस्य प्रमोद यादव व मंशा यादव द्वारा भेड़िया, कनेरी कुंवर नदी पुल एवं पवई बाजार के बागबहार रोड पर सीसी रोड का शिलान्यास आचार संहिता लगने के पहले किया गया। इस अवसर पर रानुप्रताप राजभर, अजय यादव, दिलीप सिंह बघेल, माधवेश यादव, गुड्डू व बिरेंद्र यादव आदि लोग रहे। लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार सगड़ी विधायक वंदना सिंह ने शनिवार को सात संपर्क मार्ग के साढ़े छह किलोमीटर लेपन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक बंदना सिंह ने कहा कि अधिसूचना जारी होने के पहले ही कार्यों का शिलान्यास किया जा रहा है। सभी कार्यों का पैसा अवमुक्त हो गया है। जल्दी से कार्य कराया जाएगा। जिससे गांव के लोगों को राहत मिल सकेगी। इस अवसर पर जूनियर इंजीनियर ग्रामीण अभियंत्रण देवेंद्र प्रताप सिंह, जेई नीरज यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, संजय सिंह, नागेंद्र यादव मास्टर व अरविंद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें