फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई कैंपस के अंदर टूटी सड़कों का तत्काल कराएं मरम्मत : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गईं हैं। इसे लेकर जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के साथ चकवल स्थित एफसीआई गोदाम मतगणना स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने एफसीआई गोदाम कैंपस के अंदर टूटी सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि आज ही संपर्क मार्ग एवं गोदाम कैंपस के अंदर की सड़कों की मरम्मत की कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करें। कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कोई भी समस्या आए तो हमें तत्काल सूचना दें। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, एडीएम प्रशासन, एडीई तथा निर्वाचन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें