फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य हिरासत में, उबले समर्थक

Mon, 01 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में समर्थित प्रत्याशी को वोट देने के लिए एक क्षेत्र पंचायत सदस्य को धमकी देने में एक अन्य बीडीसी सदस्य राजेश यादव को पुलिस सोमवार को हिरासत में ले ली। इसकी जानकारी जैसे ही राजेश के समर्थकों को हुई, ठेकमा डाक बंगले के पास आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम के प्रयास के बाद साढ़े तीन घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन



एसओ बरदह नागेश उपाध्याय के अनुसार पुड़सुड़ी गांव निवासी बीडीसी सदस्य राजकुमार सरोज ने रविवार शाम उन्हें मौखिक सूचना दी थी कि जिंदोपुर के बीडीसी सदस्य राजेश यादव उन्हें ब्लॉक प्रमुख के एक प्रत्याशी को वोट देने के लिए फोन पर धमकी दे रहे हैं। सोमवार सुबह राजेश राजकुमार सरोज के घर पहुंच गए।


इसकी सूचना होने पर पुलिस वहां गई और राजेश को हिरासत में ले ली। राजेश के पकड़े जाने की सूचना उसके गांव वालों को हुई तो लोग पुलिस पर सत्ता के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए भारी संख्या में उसके दरवाजे पर पहुंच गए।
विज्ञापन



दोपहर करीब डेढ़ बजे भारी संख्या में ग्रामीणों ने ठेकमा डाक बंगले के पास पहुंचकर आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम शीतला प्रसाद यादव, सीओ एसपी तोमर, कोतवाल जगदीश उपाध्याय, एसओ बरदह नागेश उपाध्याय पहुंचे। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि पुलिस किसी के साथ ज्यादती नहीं करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें