फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी देख भड़के, कैफियात की बोगियां जांचीं

Mon, 01 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के उपमहाप्रबंधक पीएन राय सोमवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्लेटफार्म पर गंदगी दिखने पर स्टेशन अधीक्षक को फटकार लगाई। इस दौरान लोगों ने स्टेशन पर चार पहिया वाहनों से वसूली अवैध की शिकायत की। उन्होंने साथ में मौजूद मंडल वाणिज्य प्रबंधक वाराणसी एके उपाध्याय को इस शिकायत के निपटारे का आदेश दिया।
विज्ञापन



उपमहाप्रबंधक का दौरा होने की सूचना पर सोमवार को स्थानीय रेलवे प्रशासन सोमवार सुबह से ही काफी एलर्ट था। झाडू को मोहताज प्लेटफार्म पर सुबह से लगातार पोंछा लगाया जा रहा था। इसके अलावा प्रवेश गेट पर फूल के गमले लगाए गए थे। सारी तैयारियों के बीच अपराह्न ढाई बजे के करीब उपमहाप्रबंधक अन्य अधिकारियों के साथ स्टेशन पर पहुंचे।


इस दौरान वे पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान जो कार्य देखे थे, उसका अवलोकन किया। साथ ही प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी कैफियात की बोगियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कैफियात की बोगियों में मिली गंदगी को देख भड़क गए। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक बाबू राम को ताकीद किया। बोले आगे से ऐसा नहीं देखना चाहिए। इस दौरान भीड़ में मौजूद लोगों ने स्टेशन परिसर में खड़े होने वाले वाहनों से शुल्क लिए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन



इस पर उपमहाप्रबंधक वाणिज्य प्रबंधक वाराणसी एके उपाध्याय की ओर मुखातिब हुए। कहा, इसका निपटारा कराएं। बोले स्टैंड का ठेका सिर्फ दो पहिया वाहनों का है। अगर शुल्क लिया जा रहा तो गलत है। बोले प्लेटफार्म नंबर दो का निर्माण करने वाले ठेकेदार का कार्य संतोषजनक न होने के कारण ठेका निरस्त कर दूसरे को दिया गया है। जल्द ही काम पूरा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें