फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में बीडीसी पति पर हमला, बालबाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। सेमा गांव के पास बीडीसी के पति पर बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाईं। वह बाइक से कूद भागा और अपनी जान बचायी। उसने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सेमा गांव की बीडीसी संगीता देवी के पति बलिराम यादव बृहस्पतिवार की रात लगभग आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के पास ही एक बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया। संयोग अच्छा था कि बलराम को गोली नहीं लगी। वे तत्काल बाइक से कूद कर पैदल ही घर की ओर भाग निकले। बलिराम ने जहानागंज थाने पर पूर्व महाप्रधान राणा यादव, पूर्व प्रधान कालिका यादव व ब्लाक प्रमुख पद की दावेदार रही वीनस चौधरी के देवर संदीप यादव के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें