फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक स्कूल के छात्रों को यूनिफॉर्म के साथ मिलेंगे दो मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में संचालित बेसिक स्कूलों में बच्चों को दो जोड़ी यूनिफार्म के साथ मास्क दिए जाएंगे। जब स्कूल खुलेंगे तो बच्चों को मास्क लगाकर ही जाना होगा जिससे कि महामारी से बचाव किया जा सके। इसे लेकर बीएसए द्वारा तैैयारियां की जा रही है। स्कूल खुलने के बाद बच्चों को मास्क उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों में मास्क अनिवार्य किया गया है। जिससे जब स्कूल खुले तो बच्चों को संक्रमण से बचाया जा सके। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को अपनी क्लास में बैठने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और इसके बारे में विभिन्न जानकारियां दी जाएंगी। छात्रों को यह भी प्रेरित किया जाएगा कि खाना खाने से पहले या बाहर घर के अंदर आने के बाद हाथ जरूर धोएं। इससे कि छात्रों और उनके परिजनों को महामारी के प्रति सतर्क और उस से बचाया जा सके।
बेसिक स्कूलों में बच्चों को दो जोड़ी यूनिफार्म के साथ दो मास्क भी दिए जाएंगे। ताकि बच्चों को कोरोना वायरस से बचाया जा सके। इसे लेकर हमारी तरफ से तैयारियां की जा रही है। स्कूल खुलने पर हम बच्चों को मास्क उपलब्ध कराएंगे। अमरनाथ राय, प्रभारी बीएसए, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें