फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कबड्डी में बरवा टोला, खो-खो में करकच्छी विजेता

विज्ञापन
बभनी में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कब्बड्डी खेलते प्रतिभागी खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
बभनी। जनता इंटर काॅलेज बभनी के परिसर में मंगलवार को ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। जिसमें विकास खंड के पांच न्याय पंचायत के 30 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कबड्डी में बरवा टोला तो खो-खो में करकच्छी की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल और विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाॅक प्रमुख कासिम हुसैन, बीईओ राकेश कुमार पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्र ने मशाल लेकर पूरे मैदान का चक्कर लगाया। इसके बाद पांचों न्याय पंचायत के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर झंडे को सलामी दी। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल बरवाटोला और बभनी न्याय पंचायत के मध्य खेला गया, जिसमें बरवाटोला की टीम विजयी रही। वहीं खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में करकच्छी न्याय पंचायत ने बभनी की टीम को हराया। पीटी व्यायाम में पांच विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें बरवाटोला न्याय पंचायत के कंपोजिट विद्यालय मझौली प्रथम, न्याय पंचायत करकच्छी के कंपोजिट विद्यालय इकदीरी द्वितीय और बभनी न्याय पंचायत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय डूभा को तृतीय स्थान मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से आपसी सौहार्द बढ़ता है। बीईओ राकेश कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों का आभार जताया। निर्णायक की भूमिका में राजीव यादव, प्रवीण कुमार सिंह, राजकुमार, वैदेही पांडेय, कृति सिंह ने निभाई। अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक श्यामलाल और संचालन कमलेश कुमार व सचिन कुमार ने किया। कार्यक्रम में ब्लाॅक अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, चंद्रजीत सिंह, केके सिंह, संदीप सिंह, इंद्रकांत त्रिपाठी, राजेश कुमार, अनुजा, रीमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें