फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सतीश और प्रीति ने लगाई सबसे तेज दौड़

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज तियरा वि​शिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी।  - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर चल रही खेल प्रतियोगिता में दूसरे दिन जूनियर वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 70 और बालिका वर्ग की 45 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिला जज डॉ. अमित वीर सिंह ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में सतीश यादव, 200 मीटर में अनूप कुमार, 400 मीटर में भवेश सिंह, 800 व 1500 मीटर में बाबूलाल, जबकि बालिका वर्ग में 100 व 200 मीटर में प्रीति, 400, 800 व 1500 मीटर में सुमन पटेल प्रथम स्थान पर रहीं।
गोला फेंक, लंबीकूद, ऊंची कूद और जैवलिन थ्रो जैसे इवेंट्स में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में विजय बहादुर, ओमवीर शर्मा, आदर्श सिंह, मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। जिला खेल अधिकारी शमीम अहमद ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ.अरविंद, डॉ.अंजनी, विश्वास शर्मा, सुभाष कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

- इनसेट
खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
दुद्धी। जीआईसी के मैदान पर मंगलवार को धनौरा न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। नोडल संकुल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत दुद्धी, धनौरा, मल्देवा, दीघुल, टापूगढ़ सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। उद्घाटन वरिष्ठ शिक्षिका माधुरी पांडेय ने शैलेश मोहन, संतोष कुमार सिंह, रामरक्षा, आशीष कुमार की उपस्थिति में फीता काटकर किया। खेल को संपन्न कराने में रामरक्षा (संकुल शिक्षक), मो.आजम, इकरामुद्दीन, हृदय नारायण गिरि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें