फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलकर हल करें बार और बेंच के बीच की समस्या: दुर्गा

Sat, 19 Sep 2015 12:39 AM IST
संवाददाता
विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद।  परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि बार और बेंच के बीच आपसी तालमेल होना जरूरी है। बात-बात पर अधिवक्ता हड़ताल से दूर रहें। अगर बार और बेंच के बीच कोई समस्या आती है तो उसका निराकरण मिल बैठकर करें। तभी वादकारियों को शीघ्र न्याय मिलेगा।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को निजामाबाद तहसील के अधिवक्ता हाल में निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बोल रहे थे। कहा कि अधिवक्ता संगठन समाज को नई दिशा देते है। वर्तमान परिवेश की चुनौतियों को देखते हुए अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। अधिवक्ताओं के बैठने के लिए 100 कुर्सियां देने की घोषणा की। एल्डर कमेटी ने निर्वाचित अध्यक्ष पन्ना लाल यादव और मंत्री किशोरी लाल गुप्त सहित निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर  विधायक आलमबदी आजमी, उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद, खलीकुज्जमां, मनोज राय, रामाश्रय चतुर्वेदी, सूर्यभान सिंह, संजय कुमार यादव, अनिल कुमार प्रजापति, योगेंद्र राय, राम बहादुर यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पन्नालाल यादव और संचालन रामश्रय चतुर्वेदी ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें