फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

Sat, 19 Sep 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दिल्ली में हुए बाटला एनकाउंटर की सातवीं बरसी पर शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के कार्यकर्ता राष्ट्रीय महासचिव मौलाना ताहिर मदनी के नेतृत्व में आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। रेलवे स्टेशन आजमगढ़ से उलेमाईयों को लेकर छुटी ट्रेन की जगह-जगह चेनपुलिंग कर कार्यकर्ता ट्रेन पर सवार हुए। इस दौरान ज्यादातर लोगों के हाथ में श्लोगन लिखी तख्तियां थी। जिसमें बाटला हाउस कांड की न्यायिक जांच कराने की मांग लिखा हुआ था।
विज्ञापन

दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रीय महासचिव मौलाना ताहिर मदनी ने कहा कि बाटला एनकाउंटर कांड की न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए सात वर्ष बीत गए। लेकिन सरकार के कान में अभी तक जू तक नहीं रेंगा। जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं। ऐसे में यदि जब तक हम लोगों की मांग नहीं पूरी होगी। प्रधानमंत्री का वह दावा भी सच साबित नहीं होगा। सरकार जब तक हम लोगों की मांग नहीं मान लेती, तब तक हमारा यह आंदोलन जारी रहेगा। हर 18 सितंबर को यहां से पार्टी कार्यकर्ता ट्रेनों में भरकर दिल्ली पहुंचेंगे और दूसरे दिन 19 सितंबर को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। शुक्रवार को दिल्ली जाने के लिए  आजमगढ़ के बिलरियागंज, जीयनपुर, सरायमीर, संजरपुर, फूलपुर, दीदारगंज, मार्टीनगंज के अलावा जौनपुर, शाहगंज, अंबेडकर, फैजाबाद, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़ आदि जिलों से कार्यकर्ता झंडा बैनर लेकर धरने में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को उलेमाईयों की ट्रेन आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इस दौरान कार्यकर्ता जगह-जगह चेन पुलिंग कर अपने लोगों को ट्रेन पर चढ़ाते चले गए। इससे रेलवे के नियमों का उल्लंघन जरुर हुआ, लेकिन उनके लिए विशेष ट्रेन होने की वजह से कोई कुछ नहीं बोला। कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमात्मा शरण पांडेय, युवा प्रदेश अध्यक्ष नूरुलहुदा, जिला महासचिव अनिल सिंह आदि भी दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें