फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मजदूर बचाओ दिवस के रुप में मनाई बापू और शास्त्री की जयंती

विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालनय के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने राष्टपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को किसान, मजदूर बचाओ दिवस के रुप में सभी ब्लाक मुख्यालय पर मनाया गया। सर्व प्रथम कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें यादव करते हुए नमन किया। इसके बाद किसान विरोधी अध्यादेश के विरोध में कार्यालय से जुलूस निकाला गया, जो महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास जाकर माल्यार्पण किया। जुलूस रैदोपुर, स्टेट बैंक होते कलेक्ट्रेट कचहरी पहुंचा और जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान किसान बिल वापस लिए जाने की मांग सरकार से की गई। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी हुई है तब से वह पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही है और किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई।नए किसान अध्यादेश से किसानों की एमएसपी छिन जाएगी।उन्हें कांट्रैक्ट फार्मिग के जरिए पूंजीपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा। यह बिल किसान विरोधी है। इस बिल को अगर वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर डा.लालती देवी, शहर अध्यक्ष नजम शमीम, बेलाल अहमद, तेज बहादुर यादव, मुन्नू यादव, ओंकार पांडेय, अजीज इमाम, शीला भारती,सबीहा अंसारी, मसूद अहमद, अब्दुर्रहमान, देवमुनि राजभर, मोहम्मद आमिर, प्रदीप यादव, मुन्नू मौर्य, विरेंद्र चौहान, हरेंद्र सिंह,स्वदेश गुप्ता, प्रमोद श्रीवास्तव, पुनीत राय, सुरेंद्र तिवारी, नगीना प्रसाद मौर्य, अभिनव त्रिपाठी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बामपंथी दलों ने गांधी प्रतिमा के पास दिया धरना
आजमगढ़। भारतीय कंम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में रैदोपुर सिंह गांधी प्रतिमा के पास दिल्ली दंगे में की गई फर्जी गिरफ्तारियों, किसान विरोधी बिल और हाथरस की घटना के विरोध में धरना दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राजधर्म निभाने की सलाह देने वाला आज कोई नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है।धरने की अध्यक्षता सीपीआई के जिला मंत्री खरपत्तू राजभर ने और संचालन कामरेड रामराज ने किया। इस मौके पर सीपीआई के अनिल कुमार राय, नगर मंत्री अशोक राय, रामचंदर यादव, राजनरायन के अलावा बोल्शेविक पार्टी के छोटे लाल चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें