फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित मांस बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। पवई थाना और माहुल चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार को छापेमारी कर माहुल कस्बा के वार्ड नंबर एक निवासी एक व्यक्ति के घर से एक कुंतल प्रतिबंधित मांस बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने माहुल कस्बे के वार्ड संख्या एक निवासी मुन्ना नोना के घर पर छापेमारी किया। पुलिस के पहुंचते ही मुन्ना अपने भाई प्रदीप के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस जब मुन्ना के घर में दबिश दिया तो मौके पर एक कुंतल प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। मौके से पुलिस ने उषा उर्फ बदामा व राजाराम को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही मौके से पुलिस ने मांस काटने के उपकरण आदि भी बरामद किया। बरामद मांस को गड्ढा खोदवा कर दफन करा दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजने के साथ ही फरार अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें