फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान संघ के अध्यक्ष बने अनिरुद्ध कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। प्रधान संघ अहरौला की ओर से शुक्रवार को ब्लाक सभागार में संघ का चुनाव कराया गया। जिसमेें सर्वसम्मति से छतौना गांव के प्रधान अनिरुद्ध कुमार संजय को प्रधान संघ अहरौला का अध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रसिद्धि राय को संघ का संरक्षक बनाया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में राकेश सिंह को उपाध्यक्ष, धर्मकांत यादव को महामंत्री, अशोक प्रजापति को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव संपन्न होने के बाद प्रधानों ने प्रधान संघ अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को फूल-माला पहना उनका स्वागत किया। संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार संजय ने कहा कि मैं प्रधान संघ की जो भी लड़ाई होगी उसे हर स्तर पर लड़ूंगा। इस मौके पर हरिकेश यादव, वीरेंद्र प्रताप यादव, दीप नारायण, रविंद्र यादव, हरिश्चंद्र यादव, कन्हैया, राजेश यादव, सैफ अहमद, गुड्डू यादव, विजय यादव, दिनेश राजभर, चिथरू यादव, धर्मेंद्र सिंह, श्याम नारायण, उमाशंकर, महेंद्र, दिनेश यादव, जैतू शर्मा आदि प्रधान उपस्थित रहे। इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद सहित सहायक विकास अधिकारी अनिल कुमार राय, संजय सिंह, आफताब, प्रतीक सिंह ने भी प्रधान संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार संजय को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें