नगर के कर्बला मैदान में चल रहे बदरका क्रिकेट नाईट टुर्नामेंट के तत्वावधान में तीन दिवसीय नाईट टुर्नामेंट का समापन हुआ। समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रणीत श्रीवास्तव हनी ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त मैच का शुभारंभ किया।
टांस जीतकर बनारस के खिलाडिय़ों ने पहले बल्लेबाजी किया और छह ओवर में 53 रन बनाया। 53 रनों का पीछा करने उतरी सिधारी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 36 रन पर सिमट गई। रोमांचक मुकाबले में बनारस की टीम 17 रन से जीत हासिल कर श्रृंखला की ट्राफी पर कब्जा कर लिया। आयोजक राशिद और मुख्य अतिथि प्रणीत श्रीवास्तव ने विजयी टीम को 30 हजार रुपया नकद व ट्राफी प्रदान किया। वही उप विजेता टीम को 20 हजार रुपया नकद प्रदान किया गया। मैन आफ द सिरिज का इनाम बनारस क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी अरसद को दिया गया। इन्हें पांच हजार रुपया नकद और सिल्ड प्रदान किया गया। वही सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजके रुप में आसिफ को दो हजार पांच रुपया का इनाम दिया गया। सांत्वना पुरस्कार दोनों टीम को टी-शर्ट व मैन आफ दी मैच खिलाड़ी को स्पोर्टस बैग प्रदान किया गया। आयोजक राशिद ने बताया कि इस दुर्नामेंट में बनारस, भदोही, बलिया, मऊ,आजमगढ़ सहित ग्रामीणांचल की टीमें शामिल रही। इस अवसर पर दानिश, अनूप श्रीवास्तव, शाहिद, कासिम,आदिल, आतिफ, दीपचंद मौर्या, सुनील सिंह,समर, सौरभ पांडेय, कौशल सिंह आदि का सहयोग रहा।