फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फिल्म आदिपुरुष का विरोध जारी, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका निर्माता का प्रतीकात्मक पुतला

Thu, 22 Jun 2023 07:35 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

यह फिल्म हिंदू धर्मग्रंथ रामायण पर आधारित है। लेकिन इसके कथनाक व नाट्य रूपांतरण जान बूझकर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नियति से बनाए गए हैं। ऐतिहासिक व पौराणिक तथ्यों के साथ अनावश्यक छेड़छाड़ की गई है। कहा कि फिल्म में दिखाए गए दृश्य और डायलॉग रामायण के पात्रों की गरिमा के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हिंदी फिल्म आदिपुरूष के निर्माता का कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रतीकात्मक पुतला फूंका। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक गौरव सिंह रघुवंशी ने कहा कि हिंदी फिल्म आदिपुरूष 16 जून से सिनेमा घरों में दिखाई जा रही है। है।
विज्ञापन

यह फिल्म हिंदू धर्मग्रंथ रामायण पर आधारित है। लेकिन इसके कथनाक व नाट्य रूपांतरण जान बूझकर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नियति से बनाए गए हैं। ऐतिहासिक व पौराणिक तथ्यों के साथ अनावश्यक छेड़छाड़ की गई है। कहा कि फिल्म में दिखाए गए दृश्य और डायलॉग रामायण के पात्रों की गरिमा के अनुरूप नहीं है। इसलिए फिल्म के प्रदर्शन पर देशभर में अतिशीघ्र रोक लगाई जाए। इस दौरान अशोक अग्रवाल, दीनानाथ सिंह, अरविंद अग्रवाल, चंदन सिंह, मनोज सिंह, अरविंद मोदनवाल, संजीव डालमिया, मणिरत्न अग्रवाल, राघवेंद्र मिश्रा, अंकुर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें