केंद्र सरकार की ओर से 4 मई से 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने के बाद कारागार मुख्यालय से मिले निर्देश के क्रम में इटौरा स्थित मंडलीय जेल में निरुद्ध बंदियों से मुलाकात पर 17 मई तक रोक लगा दी गई है।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। बंदी के परिजन यदि बंदी के बारे में कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो कारागार के दूरभाष संख्या 94544 18300 पर बात कर सकते हैं।