फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी पीजी कालेज आजमगढ़ में 15 सितंबर से होंगी बीए व बीकॉम की प्रवेश परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना काल के बीच डीएवी पीजी कॉलेज में बीए व बीकॉम की प्रवेश परीक्षाएं करवाई जाएंगी। परीक्षाएं 15 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक चलेंगी। यूजीसी की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए इन परीक्षाओं के लिए महाविद्यालय प्रशासन की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। छात्र निर्धारित तिथियों में अपनी प्रवेश परीक्षा शुल्क की जमा चालान की प्रति साथ लेकर केंद्र पर जाएगा। इसके आधार पर उसे प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही उसे मास्क व सैनिटाइजर भी लेना होगा। यदि उसके पास नहीं है तो उसे इंट्री नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कालेज के फैसले के बाद प्रवेश परीक्षा को लेकर लंबे समय से चली आ रही उहापोह पर विराम शुक्रवार को विराम लग गया। प्राचार्य डा. सुचिता श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देश पर स्नातक की प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को बीकॉम प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा अपराह्न दो बजे से शाम चार बजे तक होगी। बीए प्रथम वर्ष में छात्राओं की प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर को पूर्वाह्न 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं शाम की पाली में छात्रों की प्रवेश परीक्षा दो बजे से शाम चार बजे तक होगी। उन्होंने कहा कि समस्त छात्र व छात्राएं अपने प्रवेश परीक्षा शुल्क जमा चालान की छाया प्रति लेकर ही प्रवेश परीक्षा हेतु उपस्थित होगा। प्रवेश आवेदन पत्र संख्या ही अनुक्रमांक है। प्रत्येक दशा में अभ्यर्थी अपना मास्क एवं सैनिटाइजर लेकर ही परीक्षा में सम्मिलित हो। प्रवेश परीक्षा होने के बाद समस्त प्रवेश आवेदन पत्र समस्त आवश्यक संलग्नकों सहित मूल छाया प्रति काउंसिलिंग व प्रवेश हेतु निर्धारित तिथि को लेकर उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें