यूपी बीएड-2020 के प्रवेश परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। इस बार टॉप टेन की सूची में पूर्वांचल के दो जिलों आजमगढ़ और गाजीपुर के होनहारों ने जगह बनाई है। इनमें 294.666 अंकों के साथ आजमगढ़ अमर सिंह तीसरे और 290.66 अंक पाकर गाजीपुर के प्रशांत यादव ने छठां स्थान प्राप्त किया है। दोनो ही छात्रों की सफलता सेे उनके परिजनों और शुभचिंतकों में खुुशी का माहौल है।
दरअसल, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा नौ अगस्त को आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश-परीक्षा बीएड-2020-22 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया गया। प्रवेश समन्वयक प्रो अमिता बाजपेयी ने कुलपति प्रो आलोक कुमार राय को रिजल्ट सौंप दिया। प्रवेश-परीक्षा परिणाम लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.lkouniv.ac.in पर देखा जा सकता है।
राज्य समन्वयक ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में कुल 4,31,904 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 3,57,701 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 74,203 अभ्यर्थी दोनों पालियों की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। कुल पांच अभ्यर्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाए गए थे। इनका परीक्षाफल निरस्त कर दिया गया है।