फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी राशन ले जा रहे वाहन को रोकने पर हुई फायरिंग, ग्रामीणों ने कालाबाजारी का लगाया आरोप

Mon, 31 Aug 2020 10:35 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

  • भाग रही पिकअप की चपेट में आकर ग्रामीण घायल
  • एसडीएम और एसओ समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा
विज्ञापन
फिनिहनी गांव में सरकारी राशन को लेकर हुए हंगामे के बाद पहुंची एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शनी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के फिनिहनी गांव में सोमवार देर शाम पिकअप से सरकारी राशन ले जाते समय ग्रामीणों ने वाहन को रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान कोटेदार की ओर से असलहाधारी लोगों को बुला लिया गया। ग्रामीणों के विरोध करने पर फायरिंग की गई। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने फायरिंग करने वालों को दौड़ाकर कर तीन लोगों को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। वहीं भाग रही पिकअप की चपेट में आने से एक ग्रामीण बुरी तरीके से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। एसडीएम और एसओ सहित पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। कोटेदार के स्टॉक को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। 

राशन भरे वाहन की चपेट में आने से घायल ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
मेहनगर थाना क्षेत्र के फिनिहनी गांव में सोमवार देव शाम पिकअप वाहन से राशन जाते देख गांव में ही ग्रामीणों ने उसको रोक लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने इसे सरकारी राशन बताते हुए कोटेदार रामप्यारे पांडे पर राशन की कालाबाजारी का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन रोकने पर वहां 10-12 की संख्या में असलहाधारी लोगों को बुला लिया गया। जिन्होंने मौके पर फायरिंग भी की। 

आक्रोशित ग्रामीणों ने दौड़ा करके इसमें तीन लोगों को पकड़ लिया। इस दौरान पिकअप चालक मौके से भागने लगा और इसकी चपेट में आकर एक ग्रामीण हंसनाथ पांडे पुत्र राम दुलारे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पाकर एसओ दुजेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

पकड़े गए फायरिंग करने वाले आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
पिकअप से गिरे सात बोरी राशन को भी पुलिस को सौंप दिया गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और वह कोटेदार के खिलाफ में हंगामा करने लगे। कोटेदार पर राशन की कालाबाजारी समेत अन्य का गंभीर आरोप लगाने लगे। सूचना पाकर एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शनी तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंच गईं। 

गिरे हुए राशन को जप्त कर कोटेदार के स्टॉक को सील कर दस्तावेज तलब किए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि स्टॉक से मिलान करके पूरी जांच की जा रही है। अगर कोटेदार दोषी पाया जाता है तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों की ओर से फायरिंग और एक्सीडेंट के मामले में पुलिस को तहरीर देने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें