फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Corona Update Today: आजमगढ़ जिला जेल के 10 कैदियों समेत 59 मिले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 26 Jul 2020 08:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पड़ोसी जनपदों की तरह आजमगढ़ में भी कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को एक साथ 85 मरीजों के मिलने के बाद रविवार को भी 59 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिला जेल में फिर 10 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को यहां 17 संक्रमित मिले थे।

विज्ञापन


शहर के हरवंशपुर में 12, कोट किला में दो और सिधारी में भी दो संक्रमितों की पुष्टि हुई है। रानी की सराय के निजामाबाद में चार, मोहम्मदपुर और मुबारकपुर में पांच-पांच, अजमतगढ़ में तीन, फूलपुर, मिर्जापुर और अतरौलिया में दो-दो संक्रमितों की पुष्टि हुई है। 

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एके मिश्रा ने बताया कि एक व्यक्ति अजमतपुर कोडर, एक रुदरी रानी की सराय, एक मिशन अस्पताल नरौली, एक बरडीहा, एक कप्तानगंज, एक पीएचसी अजमतगढ़, तीन नूरपुर बुतात मुबारकपुर, एक सलारपुर मुबारकपुर में संक्रमित मिला है। 
विज्ञापन


 एक बलुआ कटरा मुबारकपुर, तीन बिंद्रा बाजार मोहम्मदपुर, एर जहांगीरपुर जमीन कटकर मोहम्मदपुर, एक विशनुपुरा मोहम्मदपुर, दो गोला सदर बाजार अतरौलिया, एक छितौना जलालपुर अहिरौला, 10  जिला जेल आजमगढ़ में पॉजिटिव पाए हैं।

एक व्यक्ति कस्बा फतेहपुर सरायमीर, एक पठान टोला सरायमीर, दो वार्ड छह टाउन एरिया फूलपुर, एक फराहाबाद निजामाबाद, दो तिग्गीपुर निजामाबाद, एक हुसैनाबाद निजामाबाद, 12 हरबंशपुर आजमगढ़, सिधारी और कोटकिला आजमगढ़ में क्रमश: दो-दो लोग और एक व्यक्ति 108 एंबुलेस सीएचसी बरदह का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें